छत्तीसगढ़

थाना कोटा SDPO सुश्री नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग। नाबालिग वाहन चालक, ओवरलोडिंग पिकअप,ऑटो को जप्त कर की गई कार्यवाही ।

थाना कोटा SDPO सुश्री नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग। नाबालिग वाहन चालक, ओवरलोडिंग पिकअप,ऑटो को जप्त कर की गई कार्यवाही ।

बिलासपुर/कोटा। जिले में लगातार घटित अपराधों एवं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भा.पु.से.) के निर्देशन में दिनांक 23.02.2026 को अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) एवं नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी थाना कोटा के उपस्थिति में थाना कोटा के नाका चौक में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने हेतु 30 से 35 वाहनों का सघन जांच किया गया है । जिसमें 04 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 एम. वी. एक्ट की कार्यवाही एवं 02 वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड कर वाहन चलाने, 01 एम. वी. एक्ट की तहत एवं 01 नाबालिक के वाहन चलाने पर एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। तथा वाहन चेकिंग के समय अशांति फैलाने वाले 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. की कार्यवाही किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button