देश दुनिया

राहुल गांधी ने शेयर किया ये VIDEO, लिखा- प्रवासी मजदूर देश के स्वाभिमान का ध्वज, इसे झुकने नहीं देंगे | nation – News in Hindi

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने गुरुवार को प्रवासी श्रमिकों (Migrant Labourers) से जुड़ा एक वीडियो (Video) शेयर करते हुए कहा कि ये मजूदर देश के स्वाभिमान का ध्वज हैं….इसे कभी भी झुकने नहीं देंगे. इनकी चीखें सरकार तक पहुंचाई जाएगी और उन्हें मदद दिलाई जाएगी.

उन्होंने ट्वीट किया, “अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए-हम इन सभी की सुरक्षा में खड़े हैं. सरकार तक इनकी चीखें पहुंचा के रहेंगे, इनके हक़ की हर मदद दिला के रहेंगे.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “देश की साधारण जनता नहीं, ये तो देश के स्वाभिमान का ध्वज हैं… इसे कभी भी झुकने नहीं देंगे.”

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले उनसे आग्रह किया कि वह गरीबों और श्रमिकों के खातों में 7,500 रुपये भेजने की घोषणा करें.

राहुल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि- “बच्चों को चोट पहुंचती है, मां रोती है, ऐसी कोई भी मां नहीं है जो जब अपने बच्चों के दिल में दुख होता है वो रोती नहीं है. राहुल ने कहा था कि आज भारत माता रो रही है. क्योंकि भारत माता के करोड़ों बच्चे, बेटे बेटियां सड़कों पर हजारों किलोमीटर भूखे प्यासे चल रहे हैं. मैं सरकार से विनती करता हूं कि इनको आप घर पहुंचाइये.”

उन्होंने ट्वीट किया,”प्रधानमंत्री जी से मेरा आग्रह है कि आज रात के सम्बोधन में, सड़कों पर चलते हमारे लाखों श्रमिक भाइयों-बहनों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की घोषणा करें.”

गांधी ने कहा, “इसके साथ ही इस संकट के समय में सहारा देने के लिए उन सभी के खातों में कम से कम 7,500 रुपए सीधे भेजें.”

ये भी पढ़ें-
कांग्रेस ने कसा निर्मला सीतारमण पर तंज, कहा- ‘खोदा पहाड़, निकला जुमला’

मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के केस, अस्पतालों में मरीजों को रखने की नहीं बची जगह

 



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button