मेरठ के कोरोना योद्धा: घायल होने के बाद भी सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद- These are Corona warriors of Meerut: Join magistrate and CO ground zero even after being injured upum upas | meerut – News in Hindi

मेरठ के जली कोठी इलाके में पथराव के दौरान घायल हुए ज्वाइंट सिटी मजिस्ट्रेट फिर से ड्यूटी पर तैनात हैं.
मेडिकल टीम पर पथराव में मेरठ (Meerut) के सिटी मजिस्ट्रेट (City Magistrate) सत्येंद्र कुमार सिंह घायल हो गए थे. उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. ऑपरेशन कराने के फौरन बाद वह अब ऑन ड्यूटी हैं.
परिवार प्रयागराज में वीडियो कॉल से रहता है संपर्क
मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह एक उदाहरण हैं कि कैसे ये अधिकारी अपनी जान की बाज़ी लगाकर अपने फर्ज़ को अंजाम दे रहे हैं. न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में सिटी मजिस्ट्रेट साहब बताते हैं कि वो मऊ के रहने वाले हैं. परिवार प्रयागराज में है और यहां पर वो अकेले ही कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हुए हैं. रोज़ाना वीडियो कॉल के माध्यम से ही परिवार से बात हो पाती है.
सीएए बवाल में घायल सीओ भी कोरोना योद्धा बन कर रहे ड्यूटी ऐसे ही कोरोना योद्धा कई पुलिसकर्मी भी हैं, जो अपने परिवार से घरवालों से दूर हैं. लेकिन अपने फर्ज़ को अपना धर्म समझते हैं. मेरठ के सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी उनमें से एक हैं. दिनेश शुक्ला भी अपने परिवार से आजकल वीडियो चैट के माध्यम से ही बात कर पाते हैं. पूछने पर बताते हैं कि क्या करें? फर्ज़ परिवार से बड़ा है. दिनेश शुक्ला वो शख्स हैं, जो उस वक्त भी ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद थे. जब यहां CAA को लेकर बवाल हुआ था. उस वक्त इन्हें भी चोट आई थी और ये वही शख्स हैं, जिन्होंने मुसीबत में फंसे कई रंगरुटों की जान बचाई थी.
ये भी पढ़ें:
नोएडा, मेरठ सहित यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान
UP में असंगठित क्षेत्र के करीब 3 करोड़ कामगारों की नजरें वित्त मंत्री पर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मेरठ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 14, 2020, 5:44 PM IST




