देश दुनिया

Protest of migrant laborers in Mumbai police used force | घर जाने के लिए प्रदर्शन कर रहे प्रवासी मजदूरों पर मुंबई पुलिस ने किया लाठीचार्ज | maharashtra – News in Hindi

घर जाने के लिए प्रदर्शन कर रहे प्रवासी मजदूरों पर मुंबई पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जारी है.

महाराष्ट्र स्थित दक्षिण मुम्बई (South Mumbai) के नागपाड़ा (Nagapada) में प्रवासी मजदूरों ने बुधवार सुबह अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया कि उन्हें तत्काल उनके गृह नगरों में भेजा जाए.

मुम्बई. महाराष्ट्र स्थित दक्षिण मुम्बई (South Mumbai) के नागपाड़ा (Nagapada) में करीब 1000 प्रवासी मजदूरों ने बुधवार सुबह अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया कि उन्हें तत्काल उनके गृह नगरों में भेजा जाए. इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया किया क्योंकि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी. उन्होंने कहा, ‘सैकड़ों ऐसे श्रमिक रिप्पटन होटल के समीप इकट्ठा हो गए और मांग करने लगे कि उनके घर जाने के लिए एक विशेष ट्रेन का इंतजाम किया जाए.’

अधिकारी ने कहा, कि उनमें से ज्यादातर ने सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताओं के लिए अपने दस्तावेज जमा कराये. अधिकारी ने कहा, ‘वे बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गये थे और स्थिति नियंत्रण के बाहर जा रही थी तो पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया.’ उनपर लाठीचार्ज का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस के अनुरोध के आधार पर उन फंसे हुए प्रवासियों के लिए एक ट्रेन की व्यवस्था की गयी. इस ट्रेन का मुम्बई सेंट्रल से रात से को उत्तर प्रदेश रवाना होने का कार्यक्रम है.’ बता दें ऐसे ही मामले गुजरात, पंजाब, यूपी के सहारनपुर, मध्य प्रदेश, बिहार में सामने आए. जहां मजदूरों ने गुस्सा जाहिर किया और अपने लिए किये जा रहे इंतजाम से नाराज दिखे.

यह भी पढ़ें: मप्र और यूपी में दो सड़क हादसे: 14 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई घायल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 12:21 PM IST



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button