Uncategorized
अधिक दर पर नमक बिक्री करने पर दुकान सील

अधिक दर पर नमक बिक्री करने पर दुकान सील
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
– नारायणपुर में कुछ दुकानदारों द्वारा नमक के पैकेट पर निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत मिलने पर आज एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर नमक लेने भेजा गया। जहां दुकानदार द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर नमक दिए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया है। टीम में तहीलदार श्री आशुतोश शर्मा, पुलिस विभाग की ओर से प्रशिक्षु डीएसपी श्री सुधीर सरकार, दो निरीक्षक श्री टी.के.जोशी और श्री तोप सिंह नवरंग और नायब तहसीलदार सुश्री ख्याती नेताम शामिल थी । खा़द्य का कामकाज देख रही डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधी साहू ने बताया कि जिले की सभी उचित मूल्य की दूुकानों में पर्याप्त मात्रा में नमक की उपलब्धता है। सभी उचित मल्य की दुकानों से माह मई के राशन के साथ निःशुल्क नमक का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100


