दैनिक राशिफल

16 फरवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामों में सफलता मिलेगी।
वृष
अचानक से होने वाले लाभों में कमी होने से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते हैं। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। आज जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगाएं।
मिथुन
बहुप्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। कार्यो में निरंतरता का भाव बनाए रखने से स्थिति को अपने अनुकूल किया जा सकता है। इस समय ऋण लेने-देने का कार्य आप सरलता से कर पाएंगे।
कर्क
आज आप कुछ बेकार की बातों के कारण तनाव में रह सकते हैं। मानसिक कष्टों के बावजूद कारोबार में प्रगति और धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जांच जरूर कर लें।
सिंह
आज आप दूर-दराज की यात्रा न करें। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। अत: हर मामले में सावधानी से काम लेना होगा। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी।
कन्या
जीवन में नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। यात्राओं पर खर्च अधिक हो सकता है।
तुला
अवसरों के लिए आपको सजग होना पड़ेगा। स्थान परिवर्तन से फायदा होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने आप को बुरी आदतों से दूर रखें। इस समय आप कोई छोटी यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक
आपको इस समय का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। व्यापारी वर्ग को खास लाभ होगा। दुनिया आपके काम की तारीफ करेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे।
धनु
आज आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी, कार्यभार में इजाफा होगा। नौकरी में आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है।
मकर
किसी और की परेशानी में व्यर्थ के दखल देने से बचें। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। कारोबार में धन का निवेश लाभकारी रहेगा।
कुंभ
आर्थिक निवेश में बढ़ोत्तरी होगी। नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। काम का बोझ कुछ कम हो सकता है। आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस समय हर मसले में सही गलत का फैसला बहुत सोच-समझ कर करें।
मीन
आज धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। नया सामान खरीद सकते हैं। आज का दिन समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button