Uncategorized

नक्सली गतिविधि में शामिल होने पर सपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

सबका संदेस न्यूज रायपुर छत्तीसगढ़-  छत्तीसगढ़ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव समेत छह लोगों को नक्सल गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में रांची के नामकुम से गिरफ्तार किया है। केश्वर मूल रूप से पलामू के पांकी के रहने वाले हैं और नामकुम में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। वह पार्टी की टिकट पर चतरा लोकसभा सीट से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं।

केश्वर यादव को गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस उनके घर से उठाया। उनपर भाकपा माओवादियों के साथ संबंध का आरोप है। छत्तीसगढ़ में पूर्व में गिरफ्तार नक्सलियों के बयान पर ही उन्हें पकड़ा गया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से गई पुलिस टीम ने दो दिनों तक रांची में कैम्प किया और आखिरकार नक्सल आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार झारखंड के गढ़वा सीमा पर बलरामपुर जिले में नक्सलियों ने ट्रकों में आग लगा दी थी। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार किया तो केश्वर का भी नाम सामने आया। नक्सलियों ने बताया कि उनका कमांडर केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव है, जो रांची के नामकुम में रहता है।

इस वारदात में आया था नाम

हथियारबंद नकाबपोशों ने 3 व 4 जनवरी की रात सामरी में हिंडाल्को के राजेंद्रपुर माइंस में पोकलेन को आग लगा दी थी। वहीं 24 व 25 जनवरी की रात को सामरी के चटनिया में सड़क निर्माण में लगी ठेका कंपनी के पोकलेन के साथ एक डंपर को फूंक दिया था। यहां कर्मियों से मारपीट करने के साथ ही धमकी भरा पत्र छोड़ा था जो झारखंड के एक प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के लेटर पैड पर था।

इन्हें पकड़ा गया है

केश्वर उर्फ रंजन यादव के अलावा झारखंड से ही बालेश्वर यादव 25, लालदेव 40, चिंमान यादव 38, संतोष यादव 18, व सतीश को गिरफ्तार किया है। उनसे चार देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का लेटर पैड और अन्य सामान बरामद किया है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button