शहीद श्याम किशोर शर्मा की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी-आर.पी.शर्मा
भिलाई। राजनांदगाँव के मानपुर क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में शहीद मदनवाड़ा के थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा ने नक्सलियों से बहादुरी से सामना करते हुए चार हार्डकोर नक्सलियों को मारने का साहस दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.शर्मा ने श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए कहा कि, 2013 बैच के उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा बहादुर व निर्भय व्यक्ति था, उसके कार्यकाल में आम जनमानस को कभी भी अपनी समस्याओं के लिए परेशान नहंी होना पड़ा है। उसने अपने कार्यकाल में बहादुरी के साथ नक्सल समस्या का सामना किया है। लगभग डेढ़ वर्ष से ऊपर उसने मदनवाड़ा थाना का कार्यभार सम्भाल है। उसके अनीनस्थ कर्मचारी भी उसकी कार्यशैली से काफी प्रसन्नचित्त थे। आर.पी.शर्मा ने कहा कि, उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा ने नेवई थाने में प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा देते हुए आम जनमानस में अमिट छाप छोड़ी है। लॉकडाऊन की वजह से जिले में धारा 144 लागू होने के कारण संघ ने सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए सेक्टर 7 कार्यालय में शहीद उप निरीक्षक को श्रद्धांजली देने का कार्यक्रम नहीं कर सकी है। संघ शहीद परिवार के साथ है उन्होंने बड़ी बहादुरी से लड़ते हुए हार्डकोर चार नक्सलियों को मारने का कार्य किया है।