प्रदेश का मौसम एक बार फिर से करवट बदलने के लिए तैयार हो रहा है
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/02/Screenshot_2019-02-14-22-40-44-877_com.google.android.googlequicksearchbox.jpg)
सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- प्रदेश का मौसम एक बार फिर से करवट बदलने के लिए तैयार हो रहा है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात राजस्थान से मध्य-भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे। रायपुर से लेकर अंबिकापुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी है।
उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओला वृष्टि भी हो सकती है। हालांकि चक्रवात का असर उतना नहीं रहा, जितना कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था। यह कमजोर पड़ रहा है। बता दें कि केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली ने 14 फरवरी को ही बादलों के छाए रहने की बात कही थी।
छत्तीसगढ़ का मौसम 26 जनवरी के आसपास से जो बनना-बिगड़ना शुरू हुआ है, वह जारी है। हर पांच-सात दिन में परिवर्तन हो रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के सभी शहरों का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। क्या न्यूनतम और क्या अधिकतम पारा, सभी चढ़ रहे हैं और गर्मी महसूस हो रही है।
गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान सीधे 1.1 डिग्री चढ़ते हुए 16.7 पर जा पहुंचा है, वहीं अधिकतम यानी दिन तापमान 33 डिग्री पर बना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बूंदाबांदी शुक्रवार की शाम से शुरू होगी, रात को तेज बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तापमान गिरेगा। गर्मी से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन फिर पारा तेजी से बढ़ेगा।
तापमान की स्थिति
जिला- न्यूनतम- अधिकतम
रायपुर- 16.7- 33.0
माना- 16.8- 32.5
बिलासपुर- 14.5- 32.5
पेंड्रा- 12.9- 31.7
अंबिकापुर- 11.3- 29.0
जगदलपुर- 12.2- 33.9
दुर्ग- 13.2- 33.9
राजनांदगांव- 15.0- 32.0
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117