देश दुनिया

ms dhoni new grey beard look gets fans emotional says old is more dangerous |धोनी का लुक देखकर फैंस को लगा Shock, बोले- बूढ़ा शेर ज्यादा खतरनाक | nation – News in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक से हैरान हैं फैंस, कहा- शेर बूढ़ा हो गया लेकिन शिकार करना नहीं भूला

एम एस धोनी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. पिछले साल हुए वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) के बाद से वह क्रिकेट मैदान पर नहीं लौटे हैं. फैंस को उम्मीद थी कि वह आईपीएल (IPL) के साथ ही माही को एक बार फिर खेल के मैदान पर देख पाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. कोरोना वायरस के कारण फैंस का इंतजार और ज्यादा बढ़ गया है.

धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है ऐसे में फैंस के बीच यह जानने की जिज्ञासा बनी रहती है कि आखिर वह आज-कल कहां हैं क्या कर रहे हैं. धोनी न सही पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) जरूर समय-समय पर धोनी की तस्वीरें शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ धोनी की वीडियो शेयर की जिसमें धोनी का लुक वायरल हो रहा है. फैंस को लगने लगा है कि धोनी बूढ़े हो गए हैं.

बूढे शेर हो गए हैं महेंद्र सिंह धोनी
इस वीडियो में धोनी टी शर्ट पर पैंट पहने दिख रहे हैं. उनके बाल बहुत छोटे हैं और वह ‘फुल बियर्ड’ लुक में दिख रहे हैं. धोनी की पूरी दाढ़ी सफेद नजर आ रही है. फैंस इसे देखकर हैरान भी हैं और निराश भी. उन्हें लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट का यह दिग्गज अब बूढ़ा हो गया है.

वहीं कुछ फैंस ने कहा कि धोनी भले ही बूढ़े हो गए हो लेकिन वह भी शेर हैं जो शिकार करना जानता हैं. फैंस को उम्मीद है कि जब धोनी मैदान पर लौटेंगे तो वह फिर उसी फॉर्म में होंगे.

धोनी इससे पहले भी इस लुक में नजर आ चुके हैं. वह भारतीय टीम के लिए खेलते हुए आमतौर पर क्लीन शेव्ड होते हैं लेकिन साल 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए वह इस लुक में दिखाई दिए थे और लोगों ने इसे डैडी बियर्ड लुक कहा था.

बड़ी खबर: पाकिस्तान छोड़कर भारत के इस शहर में बसना चाहते हैं शोएब अख्तर, कहा-हिंदुओं की बहुत मदद की है

केएल राहुल का खुलासा- 2016 में बदल गई जिंदगी, धोनी से ‘तोहफा’ मिलने के बाद हो गया था भावुक

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 11, 2020, 8:47 AM IST



Source link

Related Articles

Back to top button