Uncategorized

कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने कवर्धा विधायक और मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

 

कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने कवर्धा विधायक और मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर को कवर्धा में व्यापार में राहत देने के लिए सभी व्यापारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

आकाश आहूजा ने कवर्धा में होटल, नाश्ता, रेस्टोरेंट और पान ठेले के व्यापारियों के लिए टेक अवे फार्मेट में दिशा निर्देश बनाकर उन्हें भी व्यापार प्रारम्भ करवाने का अनुरोध भी किया है।

इसके आलवा सेलून व्यापार से जुड़े हुए छोटे व्यवसायियों को होम सर्विस के अंतर्गत दिशानिर्देश बनाकर राहत देने की बात भी कही है।

आकाश आहूजा ने बताया कि नाश्ता बनाने वाले छोटे व्यापारी, रेस्टोरेंट , होटल , पान ठेले ,और सेलून इनकी आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है जल्द से जल्द इनके लिए दिशानिर्देश बनाकर उनकी स्थिति को देखते हुए संवेदनशील निर्णय लेने के लिए शासन प्रशासन से अनुरोध किया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button