गुजरात: शराब की बिक्री की सूचना देने के शक में दो गुटों के बीच झड़प, 5 लोगों की मौत | Clash between two factions in Kutch Gujarat five dead | nation – News in Hindi

गुजरात के कच्छ में दो गुटों के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने एक अन्य समूह पर इस संदेह में धारदार हथियार से हमला कर दिया कि वह समीप के क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधे के बारे में पुलिस (Police) को सूचित कर रहा है.
गुजरात में शराब का उत्पादन और बिक्री निषिद्ध है. इस खूनी संघर्ष में चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने रापड़ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. कच्छ पूर्व के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि समीप के थानों और स्थानीय अपराध शाखा की टीमें शांति कायम करने के लिए गांव में तैनात की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है.
प्रवासी श्रमिकों और पुलिस में झड़प, 100 से अधिक हिरासत में
इससे पहले गुजरात के सूरत जिले के एक गांव में गृह राज्य भेजने या फैक्टरियों में काम की इजाजत की मांग करते हुए सैकड़ों प्रवासी श्रमिक सड़कों पर उतर आए आए. पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो श्रमिक उन से भिड़ गए. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इस संबंध में सौ से अधिक श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है. घटना हजीरा औद्योगिक नगर के पास स्थित मोरा गांव में हुई.संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर दो) डी एन पटेल ने बताया, सौ से अधिक श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए , जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उनकी मांग थी कि या तो उन्हें घर भेजा जाए या हजीरा की उन औद्योगिक इकाइयों में जहां वे कार्यरत थे, उन्हें रोजगार और वेतन प्रदान किया जाए. ” पटेल ने कहा कि मोरा गांव में श्रमिकों की कॉलोनी में घरों से बाहर आए श्रमिक बड़े समूह में एकत्रित होकर हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगे. उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मांग थी कि जिला प्रशासन उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और अन्य राज्यों में स्थित उनके गृह नगर भेजने का प्रबंध करे.
ये भी पढ़ें- विशाखापत्तनम: 2 लोगों की मौत के बाद सड़कों पर उतरे हजारों लोग, इलाके में तनाव
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 9, 2020, 8:52 PM IST



