छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

हार्डीकर जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने किया रक्तदान

भिलाई। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ एनएस हार्डीकर की जयंती पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने आशीर्वाद ब्लड बैंक में रक्तदान किया। दान किए गए रक्त का उपयोग जरूरत पडऩे पर मरीजों के लिए किया जा सकेगा।
रक्तदान शिविर का यह आयोजन सेवादल भिलाई शहर जिला अध्यक्ष लखी नारायण सोनी एवं कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम सेवादल के प्रदेश महासचिव राजेश प्रसाद गुप्ता ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, केम्प ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर राव जनबंधु एवं सुपेला, कोसानाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केशव चौबे अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर आशीर्वाद ब्लड बैंक के डायरेक्टर विकास जायसवाल, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ मंजू तिवारी, टेक्निकल स्टाफ भुनेश्वर, वीनलए नरोत्तम, वर्षा, सोनू लाल, दिलेश्वर और सूरज साहू ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश महासचिव जेआर साहू, सेवादल भिलाई शहर जिला सचिव परविंदर सिंह, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्लै, गुड्डू शर्र्मा, उमाशंकर सोनी, निरंजन मंडल, दिव्यानी विश्वकर्मा, मोहित साहू, कुसुम देवी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, लादुराम सिंह सहित कांग्रेस सेवादल भिलाई शहर जिला के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button