घांसीदास नगर के लोगों के पास खाने की व्यवस्था नहीं, निगम ने खड़े किये अपने हाथ

भिलाई – घांसीदास नगर कंटेंटमेंट एरिया में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी करते हैं या फिर कंपनी के कर्मचारी हैं । प्रतिबंधित क्षेत्र में होने के कारण उनके पास काम नहीं है । पैसे नहीं होने के कारण वे राशन भी नहीं खरीद पा रहे । स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई गई है । जब वार्ड के पार्षद पति शिवा यादव ने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी को स्थितियों से अवगत कराया तो जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी ने संवेदनहीन जवाब देते हुए कह डाला कि जो मांगोगे मिलेगा लेकिन सबके लिए पैसे देने होंगे, जिसको लेकर वार्ड की जनता में असंतोष फ़ैल गया है, वार्ड वासियों का कहना है कि शासन ने पुरे वार्ड को चारो तरफ से बंद कर कंटेंटमेंट एरिया बना दिया गया है, जब शासन हमारी सुरक्षा नहीं कर सकता तो हमें अपने हाल पर छोड़ दे, हमें दो रोटी कमाने का मौका दे, हम भूखे नहीं मरना चाहते !
आपको बता दें कि घांसीदास नगर भिलाई महापौर व विधायक का गृह क्षेत्र है, और महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव का कोरोना संकट काल में रोजाना लोगो को राहत पहुचने राशन बाटने का फोटो और विडियो वाइरल होता दिखाई देता है, लेकिन उसके बावजूद देवेन्द्र यादव अपने गृह क्षेत्र की गरीब और रोजी मजदूरी करने वाली जनता तक राहत नहीं पंहुचा सके, ये समझ से परे नजर आता है ! कही ऐसा तो नहीं की इस कोरोना संकट काल में भी राजनीती हो रही है क्योकि राज्य समेत निगम में भी कांग्रेस की सरकार है और वार्ड में भाजपा का पार्षद है, कही इसका खामियाजा तो नहीं भुगतना पड़ रहा वार्ड की जनता को ?




