छत्तीसगढ़

मानसिक बीमार व्यक्ति का दुर्घटना में दोनों पैर टूटा, शांति फाउंडेशन ने ईलाज के लिये भेजा जगदलपुर

सबका संदेश (07 मई 2020)

कोंडागांव । बीते शनिवार की देर शाम को बहिगांव के पास एक अज्ञात युवक को बाईक चालक ने ठोकर मार दिया था। जिसे केशकाल थाना प्रभारी देवेन्द्र दर्रो ने अस्पताल मे भर्ती कर अज्ञात के परिजनो के पतासाजी में केशकाल थाने को लगा दिया। दुर्घटना में युवक के दोनों पैर बुरी तरह से टुट चुके है और जल्द अच्छे इलाज के लिए बाहर ले जाने की जरूरत है।

जैसे ही उक्त जानकारी शांति फाउंडेशन तक पहुँची फाउंडेशन ने तत्काल कार्यवाही करते हुये शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतिन्र्द छोटू सलाम ने थाने को जानकारी दिया कि यह युवक मानसिक रूप से बीमार है और मदरटरेसा आश्रम मे रहता है पर कुछ नशे की लत होने से यह बहार घुमता रहता है। हमारे संस्था के द्वारा इसके लिये बहार खाने का पुरा व्यवस्था भी किया गया था, पर ना जाने कोण्डागाव से केशकाल तक यह कैसे पहुंच गया। युवक की इस हालत की जानकारी मदरटरेसा आश्रम के पास्टर गुलाब मुर्मू को दिया गया व केशकाल चलने को कहा गया। शान्ति फाउंडेशन से यतिन्र्द छोटू सलाम, पवन सिंह ठाकुर वा पास्टर गुलाब मुर्मू केशकाल पहुंच कर युवक की हालत देख बेहतर इलाज के लिए शान्ति फाउंडेशन के द्वारा युवक को जगदलपुर भेजा गया है।

इस पुरी कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्र दर्रो, एएसआई लोकेश नाग, जितेंद्र नन्दे, ओमकार बन्जारे, संजय बिसेन वा अन्य केशकाल थाना का बहुत बडा सहयोग रहा की युवक को समय मे भर्ती कराया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/45047

http://sabkasandesh.com/archives/45329

http://sabkasandesh.com/archives/43804

Related Articles

Back to top button