Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 फरवरी को 12 बजे विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ खमरिया-  ग्राम पंचायत बिटकुला, खम्हरिया में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 20 फरवरी को ग्राम में आगमन से चर्चा की गई।

कांग्रेसी नेता ईश्वर पाटनवार ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 फरवरी को 12 बजे विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल बिटकुला में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी, सीपत क्षेत्र के कार्यकर्ता के साथ एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गई। बैठक में अमीर अली विरानी , उमेद्र कुर्रे, दुर्गा तिवारी, देव चंद्राकर, मोहम्मद नजीर, विजय गुप्ता, भागीरथी पोर्ते, रामस्नेही, कमल बूटन पाटनवार,उमेश चंद्राकर,रमाकांत चंद्राकर, नंदू साहू, वीरेंद्र लहर्षण, राहुल सोनवानी, देवकुमार पाटनवार, गजानंद पटेल, कृष्णाकुमार ठाकुर, मनोहर पाटले, राजकुमार यादव, शेष नारायण साहू, गोपी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button