एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद Petrol-Diesel के दाम में हुए ये बदलाव, जानें नए रेट्स- Petrol and diesel prices left unchanged on 6 May despite steep hike in excise duty | business – News in Hindi

एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बावजूद नहीं बढ़े Petrol-Diesel के दाम
केंद्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी (Excise duty) बढ़ा दी है. सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है.
एक्साइज ड्यूटी में ये बढ़ोतरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) से लिया जाएगा, इससे पेट्रोल पंप पर ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग नहीं होने के कारण पिछले माह ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 18.10 डॉलर के निम्न स्तर पर पहुंच गई थी. यह 1999 के बाद से सबसे कम कीमत थी. हालांकि इसके बाद कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई और यह 28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 6, 2020, 8:27 AM IST




