दैनिक राशिफल

31 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे

मेष : मातृपक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्‍यापार में निवेश लाभ दे सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बन सकती है। यात्रा शुभ।

वृष : किसी रिश्‍तेदार संबंधी अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ होगा। वाणी माधुर्य का लाभ लें। यात्रा से आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन : मित्रों की सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ होगा। कामकाज में रचनात्‍मकता की झलक रहेगी। घर में खुशहाली रहेगी।

कर्क : नए वाहनों का लाभ मिल सकता है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्‍ताव प्राप्‍त होंगे। आर्थिक स्‍वतंत्रता का आनंद ले पाएंगे।

सिंह : जीवनसाथी के लिए कोई कीमती उपहार ले सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से निवेश लाभदायक रहेगा। मन लगाकर कार्य करेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

कन्या : शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। किसी नवीन कार्य की शुरुआत हो सकती है। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। मन शांत रहेगा।

तुला : नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। सामाजिक कार्यों में आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा शुभ।

वृश्चिक : व्‍यवसाय विस्‍तार की योजना बन सकती है। कोई पुराना शौक उभर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

धनु : विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। शेयर बाजार में निवेश लाभ दे सकता है।युवाओं को कॅरियर के नए विकल्‍प मिल सकते हैं। सेहत सामान्‍य।

मकर : संतान की चिंता रह सकती है। चल अचल संपत्ति में नुकसान हो सकता है। शेयर में निवेश लाभ दे सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ : किसी अनजान व्‍यक्ति की बातों से आपके सम्‍मान को ठेस पहुंच सकती है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्‍यकता है। व्‍यापार में अच्‍छा लाभ होगा।

मीन : सामाजिक दायित्‍व अच्‍छे से पूर्ण कर पाएंगे। नए लोगों से मेल मुलाकात हो सकती है।मातृपक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button