Uncategorized

ब्रह्म ज्ञान से पवित्र इस संसार में कुछ भी नहीं – मार्कंडेय

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ सरगांव- ब्रह्मा,विष्णु,महेश सृष्टि का आधार जानने सवाल जवाब कर रहे थे उसी वक्त आकाश से दिव्य प्रकाश पुंज प्रकाशित होती है,उस समय मुस्कान ली हुई दिव्य रूप में मां भुवनेश्वरी प्रकट हुई जिसे देखकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश आश्चर्यचकित हो जाते हैं वे पूछते हैं कि देवी कौन है। तब मां भुवनेश्वरी ने अलौकिक शक्ति से एक बड़े महल में भगवान ब्रह्मा,क्षीर सागर में भगवान विष्णु,कैलाश पर्वत में भगवान शिव का दर्शन कराकर त्रिदेव को देवी शक्ति का आभास कराया। उक्त बातें आदि शक्ति महामाया मंदिर परिसर वार्ड नं ग्यारह में श्रीमद देवी भागवत कथा में व्यासपीठ से पं.मार्कंडेय महाराज ने सुनाया। आयोजन मां मांवली माता महिला सेवा समिति व नगरवासियों के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा पावन, पुनीत ब्रह्म ज्ञान से पवित्र इस संसार में कुछ भी नहीं है।

तीसरे दिन उन्होंने जन्मेजय व्यास अवतार,राजा शांतनु,भीष्म,मां भुवनेश्वरी की उत्पत्ति की कथा सुनाते हुए कहा देवी देवताओं पर पूरे मन से आस्था रखकर कार्य करने से जीवन में सहीं मार्ग प्रशस्त होते हैं। माता भुवनेश्वरी देवी की उत्पत्ति अथाह शक्ति के लिए माना जाता है। सभी सुखों की शक्ति माता जगत जननी भुनेश्वरी को माना गया है। कार्यक्रम के सफल बनाने में पं.रवि पाठक,पं.बृजेश शर्मा,तुलसी साहू,रामकली साहू,समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button