छत्तीसगढ़

श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये जाने पर यात्रा किराया व्यय देगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी- मोहन मरकाम

सबका संदेश/कोंडागांव। कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश मे एक साथ लॉक डॉउन करने के बाद से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए लोगो को अब घर भेजने की प्रक्रिया सुरु कर दी गई है। इसी प्रक्रिया के अंर्तगत भारत के अन्य राज्यों में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के मजदूरों को जो पिछले कई दिनों से अपने घर जाने की राह देख रहे हैं उन सभी मजदुरों की घर वापसी के लिए कांग्रेस ने जिलेवार हेल्प डेस्क किया गठन।

आपको बता दे कि पूरे भारतवर्ष में प्रवासी मजदुर अपने प्रदेश से बाहर फंसे हुए हैं। उनके घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने उनका किराया देने का निर्णय किया है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिलेवार हेल्पडेस्क का गठन किया है।

हेल्प डेस्क के गठन करने के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने जिलावार हेल्प नंबरों की सूची जारी कर दी है और साथ ही साथ इस बात से भी अवगत कराया है कि इन मजदुरों को लाने के लिए के लिए भारत सरकार के मापदंड अनुरूप श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था होने पर श्रमिकों को लाने का रेल यात्रा किराया राशि का व्यय छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button