Eid-Ul-Fitr 2025: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई शहरों में हुआ चांद का दीदार, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद

रायपुर/ भोपाल। Eid-Ul-Fitr 2025: मुस्लिम धर्म में रमजान का बहुत ही खास महत्व है। रमजान का महीना इस्लामिक धर्म के लिए बहुत ही पाक माना जाता है। इस्लाम धर्म में रमजान ईद का विशेष महत्व बताया जाता है। वहीं 2 मार्च से शुरू हुआ रमजान का महीना अब पूरा हो चुका है और ईद का चांद भी नजर आ चुका है। ऐसे में कल देशभर में ईद मनाई जाएगी।
बता दें कि, इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान के पवित्र माह के दौरान ही पैगंबर मोहम्मद को अल्लाह से कुरान की आयतें प्राप्त हुई थी। कहा जाता है कि रमजान में रोजा रखने से व्यक्ति का तन और मन दोनों पवित्र होते है। वहीं अब छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई शहरों में ईद का चांद का दीदार हो गया है। चांद देखने के बाद ऐलान किया गया कि, कल यानी 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।
Eid-Ul-Fitr 2025: भारत और पाकिस्तान में रमज़ान के 29वें रोजे के बाद चांद दिखने की आधिकारिक तस्दीक की गई। मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज के इंतजाम किए जा रहे हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। ईद को लेकर लोगों में भी खास उत्साह है।