छत्तीसगढ़

शासकीय कार्यालयों को सेनेटाइजेशन करने के निर्देश!

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

शासकीय कार्यालयों को सेनेटाइजेशन करने के निर्देश!

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के. एल. चौहान ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को सेनेटाइजेशन करने के निर्देश दिये हैं। उन्हांने कहा कि कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण 23 मार्च से लॉकडाउन होने के फलस्वरूप सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य संपादित नहीं हो रहा है। निकट भविष्य में लॉकडाउन समाप्त होने पर समस्त कार्यालयों में शासकीय कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में आम नागरिकों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा, ऐसे स्थिति में आमजनों एवं अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिला कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय सहित अन्य मैदानी कार्यालयों में सेनेटाइजेशन किया जावे तथा पालन प्रतिवेदन 07 मई तक कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत किया जावे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button