Uncategorized

कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश

संवाददाता: प्रयास कैवर्त

*कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश*

*जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/कलेक्टर एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष श्री डोमन सिंह ने विगत दिवस कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में वन अधिकार पत्रों के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बी के राजपूत ने बताया कि जिले में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के अब तक 23 हजार 697 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 22 हजार 792 अनुसूचित जनजाति के तथा 905 गैर अनुसूचित जनजाति के आवेदन है, आवेदनों में से अनुसूचित जनजाति के 10 हजार 792 पात्र आवेदकों को वन अधिकार पत्र जारी किया गया है।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री राकेश मिश्रा, सदस्य श्रीमती संगीता करसायल, श्रीमती जानकी सर्राटी, श्री शुभम सिंह पेन्द्रो, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बी.के.राजपूत उपस्थित थे।

*25 हितग्राहियों को किया गया वन अधिकार पत्र का वितरण*

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती चंद्रवती पति बाबू सिंह डुंगरिया सहित जिले के 25 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button