देश दुनिया

COVID-19: UP में संक्रमण के 2455 केस, अब तक 43 लोगों की मौत – Total 2455 COVID-19 cases of infection in UP, 43 deaths so far | lucknow – News in Hindi

COVID-19 Update: उत्‍तर प्रदेश में संक्रमण के 2455 केस, अब तक 43 लोगों की मौत

यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि यूपी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 2455 हो गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोविड-19 (COVID-19) के कुल मामलों की संख्या 2455 हो गई है. अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ. देश-दुनिया के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोविड-19 (COVID-19) का कहर बढ़ता जा रहा है. प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोविड-19 (COVID-19) के कुल मामलों की संख्या 2455 हो गई है. अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 43 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 1756 हैं. वहीं, इस वायरस को मात दे चुके 656 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है.

11 प्रयोगशालाओं द्वारा की गई पूल टेस्टिंग
64 जिलों से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. इसमें से 6 जिले ऐसे हैं, जिसमें कोई भी सक्रिय मामला अब नहीं है. शुक्रवार को भी 11 प्रयोगशालाओं द्वारा पूल टेस्टिंग की गई, 331 पूल में 1607 सैंपल की टेस्टिंग हुई इसमें से 23 पूल पॉजिटिव मिले हैं.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बच्चों का वैक्सीनेशन रूक गया था और शनिवार से प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया है. सभी जिलों में बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है. प्रयोगशालाओं को शुक्रवार को 3356 सैंपल भेजे गए और प्रयोगशालाओं में शुक्रवार को कुल 4431 सैंपल की टेस्टिंग हुई.

योगी आदित्यनाथ ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम 11 (Team 11) की बैठक में लॉकडाउन 3 (Lockdown 3.0) को लेकर कई अहम निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप सभी गतिविधियां संचालित की जाएं. उन्होंने कहा कि सभी की सुरक्षा के उपाय को देखते हुए औद्योगिक गतिविधियां भी संचालित कराई जाएं. सीएम ने कहा कि लॉकडाउन में संभावनाओं को तलाशना आवश्यक है और लॉकडाउन के बाद प्रदेश में निवेश को एक नया आयाम देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए.

15 से 20 लाख रोजगार देने के लिए बनाएं कार्ययोजना
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 15 से 20 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में निर्णायक विजय प्राप्त करने के लिए संक्रमण की हर चेन को तोड़ना जरूरी है. प्रभावी पुलिसिंग की जाए. अंतर्राज्यीय और अंतर्जनपदीय आवागमन को रोका जाए. प्रवासी कामगारों व श्रमिकों के क्‍वारंटाइन प्रोटोकॉल को सुनिश्चित किया जाए. हर जनपद में एक प्रभारी अधिकारी नामित किया जाए.

ये भी पढ़ें –

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 2, 2020, 4:34 PM IST



Source link

Related Articles

Back to top button