प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की वित्त मंत्री के साथ अहम बैठक, जल्द हो सकती है दूसरे राहत पैकेज की घोषणा-Prime Minister of India Narendra Modi meets Finance Minister Nirmala Sitharamn for 2nd economic stimulus package | business – News in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister of India Narendra Modi) ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस बैठक में दूसरे राहत पैकेज पर चर्चा हुई.
क्या होगा दूसरे राहत पैकेज में…
>> न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सरकार कोरोना वायरस से राहत देने के लिए अधिकतम 4.5 लाख करोड़ रुपये (60 अरब डॉलर) तक खर्च कर सकती है.
>> इसकी वजह यह है कि सरकार को इस बात की आशंका है कि एक सीमा से अधिक राशि खर्च करने पर उसकी सॉवरेट रेटिंग घटा दी जाएगी.>> इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा. वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, हम पहले ही GDP के 0.8 फीसदी के बराबर पैकेज दे चुके हैं. हमारे पास जीडीपी के 1.5%-2% के बराबर के पैकेज की और गुंजाइश है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 2, 2020, 3:26 PM IST


