देश दुनिया

first train carrying migrants from telangana to jharkhand starts today amdist lockdown due to coronavirus | प्रवासियों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए चली ट्रेन, गुजरात से ओडिशा के लिए आज शाम शुरु होगा सफर | nation – News in Hindi

1200 प्रवासियों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए चली पहली ट्रेन

प्रतीकात्मक तस्वीर

तेलंगाना सरकार (Telangana Government ) के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार लिंगमपल्ली (हैदराबाद) (Lingampalli (Hyderabad)) से हटिया (झारखंड) (Hatia (Jharkhand)) तक आज एक विशेष ट्रेन चलाई गई

हैदराबाद. देश भर में कोरोनावायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए तेलंगाना में लिंगमपल्ली से हटिया तक झारखंड में 1200 प्रवासियों को ले जाने वाली पहली ट्रेन शुक्रवार सुबह 4:50 बजे चली. 24 कोच की ट्रेन आज रात 11 बजे झारखंड के हटिया पहुंचेगी. दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटीन  आदि सहित सभी उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. बताया गया कि ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर चली.

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार ‘तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार लिंगमपल्ली (हैदराबाद) से हटिया (झारखंड) तक आज एक विशेष ट्रेन चलाई गई.’

भारतीय रेलवे के सूत्रों के अनुसार, श्रमिकों को भेजे जाने का काम दोनों राज्य सरकारों के बीच परामर्श के बाद ही होगा. राज्य अधिकारियों को उनकी मेडिकल जांच के लिए  भेजेंगे. अभी उनके पास स्टाफ कम है. रेलवे आज चली पहली स्पेशल ट्रेन की समीक्षा करेगा और फिर जल्द ही दूसरे राज्यों के लिए शुरू करेगा.

 

कहा कि आज सुबह तेलंगाना राज्य सरकार के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लिंगमपल्ली से हटिया तक एक एक विशेष ट्रेन चलाई गई.  रेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार और  राज्य सरकारों दोनों से अनुरोध पर यह केवल विशेष ट्रेन थी और इसके बाद किसी भी ट्रेन की योजना बनाई जाएगी.’

गृह मंत्रालय ने दिये थे यह आदेश
बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि उसने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की है और पाया है कि लॉकडाउन के कारण अब तक बहुत फायदे हुए हैं और चार मई से अनेक जिलों में पर्याप्त राहतें देने के लिए नए दिशानिर्देश जल्द जारी किये जाएंगे.

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि ऐसे फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को सैनेटाइज किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें: Exclusive: मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेन चलाने पर विचार कर रही सरकार, रेलवे से मांगा प्लान

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 1, 2020, 11:29 AM IST



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button