छत्तीसगढ़

पुर्व भाजपा जनपद सदस्य ने दान कर दि धान के अंतर कि राशि

सबका संदेश/कोंडागाँव। आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ने के एकजुट नजर आ रहा है और सभी लोगों का सहयोग किसी न किसी रूप में सरकार को प्राप्त हो रहा है। इसी सहयोग की कड़ी में एक अभिनव पहल किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कोंडागांव जिले के जनपद पंचायत फरसगांव के पुर्व भाजपा समर्थित जनपद सदस्य क्षेत्र क्र.1 संपत नाग द्वारा न्याय योजना के तहत मिलने वाली धान के अंतर की पूरी राशि तकरीबन 27हजार रुपये covid19 से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष मे जमा करने की मंशा जताई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे लेकिन अध्यक्ष महोदय  के आवश्यक कार्य से बाहर होने की स्थिति मे इस आशय का सहमति पत्र कोंडागांव कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हेमेश गांधी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button