छत्तीसगढ़

सारोन महिला समूह ने 8 दिनों में बनाये 5 हजार मास्क साथी संस्था ने सौंपा 50 हजार का चेक

सारोन महिला समूह ने 8 दिनों में बनाये 5 हजार मास्क
साथी संस्था ने सौंपा 50 हजार का चेकनारायणपुर  प्रैैैसबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

पूरे विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु उपाय किये जा रहे हैं। इससे बचाव का सबसे सस्ता, सरल और कारगर उपाय है मास्क। जिले के गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाओं, महिलाओं सहित अन्य लोगों ने हाथ बढ़ाये। जिले में मास्क की कमी को देखते हुए मास्क आपूर्ति की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं ने उठायी। ये महिलायें दिन-रात मेहनत करके लोगों के लिए मास्क बना रही है। इनकी मेहनत का फल अब इन्हें मिलने लगा है। 
जिला मुख्यालय नारायणपुर के समीप स्थित गांव गढ़बेंगाल की सारोन महिला स्व सहायता समूह को साथी संस्था के अध्यक्ष श्री भूपेश तिवारी ने 10 दिनों में 5 हजार मास्क बनाने की जिम्मेदारी दी थी। जिसे उन्होंने 8 दिनों में ही पूरा कर लिया। उनकी मेहनत का प्रतिफल रूपये 50 हजार का चेक आज साथी संस्था के सदस्य श्री प्रमोद पोटाई ने समूह की अध्यक्ष कुमारी थमेश्वरी सेन को सौंपा। समूह की अध्यक्ष कुमारी थमेश्वरी सेन ने बताया कि समूह की महिलाओं की मेहनत एवं मास्क की गुणवत्ता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी 5 हजार मास्क बनाने का आर्डर दिया गया है, जिस पर काम चालू हो गया है। उन्हें भी निर्धारित समय सीमा में मास्क बनाकर सौंप देंगे
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button