छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम में सूखा राशन सामग्री प्रदान करने दानदाताओं का पहुंचना अनवरत जारी

भिलाई। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशव्यापी लाकडाउन से प्रभावित रिसाली निगम क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को सूखा राशन सामग्री प्रदान करने हेतु रिसाली निगम कार्यालय में दानदाताओं का पहुचंना अनवरत जारी है दानदाताओं से प्राप्त सूखा राशन सामग्री को निगम फुड वितरण केन्द्र के नोडल अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा के नेतृत्व में 10 से 12 कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन में निरंतर दिन रात श्रमिक बस्तियों में प्रतिदिन जाकर गरीब जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री का वितरण उनके दरवाजों में पंहुचकर दे रहें है। उक्त हेतु निगम कर्मचारियों को उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधो, मितानियों का भी पूरा सहायोग मिल रहा है। जरूरतमंदों को राशन सामग्री दिये जाने हेतु दानदाताओं द्वारा रिसाली निगम को निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सरस्वती कुंज रिसाली निवासी बी.एस.पी. कर्मी यशवंत कुमार आठे द्वारा 40 किलो सूखा राशन सामग्री निगम फूड सेल को दान किया गया मैत्रीकुंज जनकल्याण समिति एंटी कोरोना टास्क फोर्स छ.ग. के प्रदीप सिंह कछवाहा द्वारा तीसरी बार निगम कार्यालय पहुंचकर 100 नग साबुन निगम के फुड सेल को प्रदान किया गया। रिसाली की ही समाजसेविका अनिमा सिंग द्वारा निगम को 2 टीना तेल दान किया गया। बी.एस.पी. कर्मचारी श्री पुरन लाल साहू ब्लाक ए तालपुरी द्वारा 35 किलोगा्रम चावल निगम को प्रदान किया। वार्ड क्र. 63  रूआबांधा बस्ती के स्वंयसेवी संगठन युवा समर्पण द्वारा पार्षद श्री राजेन्द्र रजक के नेतृत्व में सूखा राशन सामग्री प्रदान किया गया स्वंयसेवी संगठन के पारस भूआर्य, पेनुक नेताम, पे्रम साहू, रमेशर सिन्हा, ललित यादव, अश्वनी साहू, दिनेश पटेल, रमेश सुर्यवंशी आशाराम साहू आदि का योगदान सहारानीय रहा । इस्पात नगर रिसाली के राजेन्द्र सिंह एवं श्री गुरूसिंघ सभा गुरूद्वारा सुन्दर नगर केम्प 1 एवं गुरूद्वारा गुरूनायक नगर (वैशाली नगर) द्वारा प्रतिदिन 175 पैकेट भोजन का वितरण सुबह शाम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button