छत्तीसगढ़

कलेक्टर के एल चौहान ने अशोक नाग के पेंटिंग की सराहना की!

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

कलेक्टर के एल चौहान ने अशोक नाग के पेंटिंग की सराहना की!

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ कांकेर द्वारा अशोक कुमार नाग आर एच ओ कंकालीनपारा द्वारा बनाई पेंटिंग को कलेक्टर कांकेर जिला प्रशासन को भेंट किया गया।विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे.एल.उइके कांकेर की उपस्थिति में के एल चौहान कलेक्टर

 

कांकेर ने पेंटिंग की तारीफ करते हुए कहा पेंटिंग में कलाकारी से ज्यादा भावनाओं का बेहद कुशलतापूर्वक संयोजन किया गया है। आप सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आपके हर प्रकार की समस्या में जिला प्रशासन आपके साथ खड़ा है। अशोक नाग द्वारा महिला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की अष्टभुजी दुर्गा के रूप चित्रित यह पेंटिंग इन दिनों शोसल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जेठू राम नेताम ने होम आइशोलेशन के पालन न करने वाले लोगों पर थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी सूचना से उत्पन्न विवाद वाली कर्मचारियों की समस्या को रखा। कलेक्टर के एल चौहान ने इस पर स्पष्ट रूप से कहा आप परेशान न हो एफ आर आई या कानूनी कार्यवाही में आपको कोई समस्या नहीं आयेगी।

इस मुलाक़ात के दौरान संघ के प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री प्रकाश सिन्हा, जिलाध्यक्ष कांकेर जेठूराम नेताम, कुसुमलता जैन एवं हेमलता तिवारी उपस्थित रहे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button