Uncategorized

अलीगढ़ में गांधी के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

दुर्ग। अलीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने सोमवार को रायपुर में धरना देकर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। यह धरना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनरतले दिया गया। जिसमें दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, परमजीत सिंह भुई, राजू भाटिया, नीलेश चौबे, निखिल खिचरिया, अजहर जमील, संगीता वाघेला, नीता लोधी समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की।

Related Articles

Back to top button