छत्तीसगढ़

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ पौध रोपण

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ पौध रोपण
नारायणपुर,सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
-पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने हेतु 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते यह काफी सीमित रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पर्यावरण एवं पृथ्वी संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अपने प्रक्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा दिए गये समस्त दिशा-निर्देशों एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फलदार पौधों का रोपण किया गया। बढ़ती हुई आबादी के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वैश्विक ताप को नियंत्रण में रखने हेतु पौध रोपण ही एकमात्र एवं सुगम उपाय है. इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, स्टाफ एवं प्रक्षेत्र के कृषि मजदूर उपस्थित रहे
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button