खास खबर

चाचा ने भतीजी को रिवॉल्वर देकर कहा- मां- भाई और बहन को मार दो, भतीजी ने तानी गन फिर पूरी जानकारी पढ़े-

 

सबका संदेस न्यूज़-चाचा और भतीजी का रिश्ता, बाप -बेटी की तरह होता है | एक शख्स ने अपनी भतीजी को तमंचा देकर कहा कि इससे अपनी मां, भाई और बहन को मार दो | खून के रिश्तो की हत्या से सहमी भतीजी ने काफी सोचा | उसे आत्मग्लानि हुई आखिरकर उसने खुद ही सुसाइड कर लिया | सुसाइड से पहले इस लड़की ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया | आगरा से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है |

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के देवरी रोड पर निवासरत इस परिवार में मातम छाया है | बताया जाता है कि अपने पिता, चाचा और चचेरे भाईयों के उत्पीड़न से परेशान ख़ुशी नामक इस लड़की ने अपनी जान दे दी | मौत से पहले खुशी ने अपना वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा | फिर मौका पाते ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गई | मृतका के सुसाइड नोट के साथ एक तमंचा भी मिला है जिसका जिक्र मृतका ने वीडियो में किया है |

वीडियो में जिक्र के मुताबिक, ये तमंचा उसे, उसके चाचा ने दिया था और कहा था कि इससे वो अपनी मां, बहन और भाई की हत्या कर दे | सुसाइड की इस घटना का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है | वीडियो में आत्महत्या से पहले खुशी ने अपनी आपबीती बयान की है | उसने बताया कि किस तरह उसका पिता अमर सिंह, चाचा रामवीर और उसके चचेरे भाई उसका उत्पीड़न कर रहे हैं |

उधर खुशी की मौत के बाद उसकी मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है | मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या जगदीश, रामवीर और उसके पति अमर सिंह ने की है | इस मामले में पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |

आगरा सदर सर्कल के सीओ विकास जायसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए हमारे रिपोटर से कहा कि आत्महत्या के मामले में ये जानकारी भी आई है कि मृतका का उसके माता-पिता के साथ विवाद चल रहा था | फ़िलहाल मामले की तफ्तीश जारी है |

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button