Uncategorized

संगीत की दुनिया ही निराली है

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- संगीत की दुनिया ही निराली है। जिसे भाए, वह इसी में पूरी तरह रम जाए। जी हां, कुछ ऐसी ही किस्सा है कमलादेवी संगीत महाविद्यालय का। यहां रोजाना संगीत की कक्षाएं लगती हैं। पांच साल के बच्चों से लेकर उम्रदराज तक के लोग संगीत सीखने आते हैं। कोई अपनी मधुर आवाज का रियाज करते हैं तो वहीं कोई यंत्रों से मधुर धुन निकालते नजर आते हैं, लेकिन खास हैं कि नन्हे बच्चे और उनकी मम्मी। ऐसी ही दो मां की कहानी आपको बताने जा रहे हैं, जो रोजाना अपने बच्चों को संगीत में पारंगत बनाने के लिए कक्षाओं में छोड़ने आती थीं। अब संगीत ने उन्हें ऐसा खींचा कि खुद भी अपने बच्चों के संग संगीत की शिक्षा ले रही हैं। बात हो रही है मां अमिता तिवारी और विभांसी तिवारी की। इसके अलावा दूसरा किस्सा है बेटी प्रगति पटवा और उनकी मां का।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button