Uncategorized

कोंडागांव: 8 फरवरी को जिला स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

कोण्डागांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक केन्द्र में नियोजक एलर्ट सिक्योरिटी सर्विस रायपुर द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव (महिला/पुरुष) हेतु 27 पद शैक्षणिक योग्यता (स्नातकोत्तर/स्नातक), फील्ड आफिसर (पुरुष) 10 पद शैक्षणिक योग्यता (स्नातकोत्तर), सुपरवाइजर (पुरुष) हेतु 8 पद शैक्षणिक योग्यता (स्नातकोत्तर), सेक्योरिटी गार्ड (पुरुष) 450 पद शैक्षणिक योग्यता (8वीं पास), एजेंट (महिला/पुरुष) 90 पद शैक्षणिक योग्यता (8वीं पास) के पद निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव से संपर्क किया जा सकता है। 

Related Articles

Back to top button