फिल्म कामगारों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मुख्यमंंत्री को भेजा गया पत्र : सुरजीत सिंह

फिल्म कामगारों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मुख्यमंंत्री को भेजा गया पत्र : सुरजीत सिंहसबका संदेस न्यूज़-
मुंबई : कोरोना वायरस के चलते मुम्बई सहित पूरे देश मे घोषित किए गए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर फ़िल्म कामगारों को हुआ है। इन कामगारों की हालत ऐसी हो गई है कि पैसा न होने के चलते परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कामगारों की इन्ही समस्याओं से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अवगत कराने के लिए रिपब्लिकन संघटित कामगार चळवळ महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से सुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से कामगारों की मदद करने की गुहार लगाई है,ताकि वह अपनी जिंदगी आसानी से काट सकें। फिल्मों और सीरिअल्स की शूटिंग बंद होने से इन कामगारों के जीवनयापन की समस्या हो गई है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100