छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

लॉक डाउन में कोरोना योद्धा के रूप में निगम कर्मी कर रहे कार्य,

इससे  लोगों की हो  दूर रही है परेशानी
दुर्ग।  कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु निगम प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भिलाई निगम के लगभग 1855 कर्मचारी लगातार कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे है जिसमें स्वच्छता के कर्मचारी, पेयजल के कर्मचारी एवं निगम के अन्य कर्मचारी जो आवश्यक सेवा से जुड़े हुए हैं शामिल है। प्रतिदिन दो पालियों में सेनेटाइज व शाम को फॉगिंग कार्य किया जा रहा है।सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में सफाई कर्मी रोजाना सुबह सडक, नालियों की सफाई के साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में जुटे हुए है। निगम के मुख्य कार्यालय में भी राशन सामग्री आदि की व्यवस्था बनाने के लिए कर्मचारी तैनात है जो शासन-प्रशासन द्वारा जारी होने वाले आदेशों के अनुपालन में विभिन्न प्रकार की सेवाएं दे रहे हैं। जरूरत मंदों को फूड पैकेट उपलब्ध कराना हो या वार्डों में जाकर असहाय लोगों को राशन देना हो इसका कार्य जोन स्तर इससे किया जा रहा है।लॉकडाउन के दौरान जलप्रदाय व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए फिल्टर प्लांट में 24 घंटे कर्मचारी अलग-अलग पाली में काम कर रहे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन न करें व मनमानी दाम पर सामान न बेचे इसकी लगातार मॉनिटरिंग निगम की टीम कर रही है। निगम भिलाई के स्वास्थ्य विभाग द्वारा छि?काव किये जाने वाले मैलाथियान, टेमीफॉस, जला आयल, चूना, ब्लीचिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जा चुकी है। पेजजल व्यवस्था को दूरूस्थ बनाने जल विभाग के कर्मचारी तैनात है जो लॉकडाउन में लोगों को बेहतर तरीके से जलप्रदाय व्यवस्था प्रदाय करने में जुटे हुए है। निगम प्रशासन द्वारा गरीब, भूखे, असहाय, बेसहारा व जरूरतमंदो तक पका हुआ भोजन तथा राहत सामग्री उपलब्ध कराने निगम के पांच जोनों पर 189 कर्मी तैनात है जो निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु भिलाई निगम क्षेत्र के सभी वार्डों, घनी आबादी वाले मोहल्ले, कॉलोनी सहित सभी एरिया में प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैन्ड स्प्रे व टैंकर के माध्यम से सेनेटाइज कर संक्रमण की रोकथाम में जुटे हुए है। डेंगू, पीलिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग कर रहे हैं। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर पूरे भिलाई निगम क्षेत्र में सफाई कार्य को दुरूस्त किया जा रहा है। निगम के सफाई कर्मी किसी भी क्षेत्र में गंदगी के कारण कोई संक्रमण न फैले इसे देखते हुए प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, स?क व नालियों की सफाई, गंदे स्थानों की सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना पाउडर का छि?काव कार्य में जुटे हुए हैं। स्वच्छता कर्मचारी, जल प्रदाय में लगे कर्मचारी, खाद्य सामग्री और राहत सामग्री के लिए लगे कर्मचारी एवं अत्यावश्यक सेवा में लगे हुए अन्य कर्मचारी इस प्रकार लगभग 1855 कर्मचारी निगम क्षेत्र के विभिन्न कार्यों में कोरोना फाइटर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button