छत्तीसगढ़

साहू समाज द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 हजार रूपये दान!

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

साहू समाज द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 हजार रूपये दान!

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए साहू समाज जिला कांकेर द्वारा 21 हजार रूपये का दान प्रधानमंत्री राहत कोष में किया गया है। साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा दान की गई राशि का चेक कलेक्टर श्री के.एल. चौहान को आज सौंपा गया। इस अवसर पर जिला साहू समाज के पदाधिकारी गौरीशंकर साहू, धन्नूराम साहू, परमानंद साहू, ओमप्रकाश साहू, टीकम साहू, चन्द्रकांत साहू, ईश्वर साहू, भुनेश्वर साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, मयाराम साहू और आधार साहू उपस्थित थे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button