देश दुनिया

लॉकडाउन: घर में खाने को चावल नहीं था तो 10 फीट लंबे कोबरा को मारकर खाया, वीडियो वायरल-No Rice Left Amid Lockdown Arunachal Hunters Kill King Cobra For Meal | nation – News in Hindi

लॉकडाउन:  घर में खाने को चावल नहीं था तो 10 फीट लंबे कोबरा को मारकर खाया, वीडियो वायरल

वन अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

2 मिनट 20 सकेंड के इस वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे. तीन लड़के कोबरा (Cobra) को मारकर अपने कंधों पर लटकाया हुआ है.

ईटानगर. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में इन दिनों 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें तीन लोग 10 फीट लंबे किंग कोबरा (Cobra) को मारकर कंधे पर लटकाए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन इलाके की बताई जा रही है. बता दें कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में जंगली जानवरों का कई लोग मीट खाते हैं.

क्या है वीडियो में
2 मिनट 20 सकेंड के इस वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे. तीन लड़के कोबरा को मारकर अपने कंधों पर लटकाया हुआ है. इनके आस-पास गांव के बच्चे नजर आ रहे हैं. वीडियो बनाने वालों ने जब इनसे पूछा कि उसने इस सांप को क्यों मारा तो उनका जवाब था कि घर में खाने को चावल खत्म हो गए हैं. इसलिए जंगल में जब उन्हें ये सांप दिखा तो उन्होंने इसे मार दिया और अब वो इसे बना कर खाएंगे. ज़मीन पर नीचे केले के पत्ते बिछे थे इसी पर रख कर इन सबने इसका मीट तैयार किया.

यहां देखें वीडियो

वन अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना की पुष्टि ईटानगर के वरिष्ठ वन अधिकारी ने की है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोबरा को मारा और उसे खाया उन लोगों की पहचान कर ली गई है. अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन उमेश कुमार का कहना है कि ‘वन विभाग की टीम घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर गई थी. टीम ने पुष्टि की है कि सांप को मारकर खाया गया है.

ये भी पढ़ें:

‘वुहान की लैब में बना कोरोना वायरस’, नोबेल विजेता की थ्योरी में कितना दम है?

इन पांच महामारियों के खिलाफ भारत लड़ चुका है ऐतिहासिक जंग

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 20, 2020, 10:37 AM IST



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button