देश दुनिया

LIVE: भारत में कोरोना से अब तक 16116 संक्रमित, 2302 लोग हुए ठीक | coronavirus outbreak in india and other countries infected cases death toll on 20th april live updates | nation – News in Hindi

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की अभी तक की जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच चुकी है. अब तक 16116 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 519 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 2302 लोग ठीक हुए हैं. राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 हजार के पार चला गया है. पिछले 24 घंटे में 110 नए मामले आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है.

देशव्यापी लॉकडाउन का आज 27वां दिन है. आज से आर्थिक गतिविधियों और सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है. हालांकि इस दौरान राज्यों के जिन इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है, वहां पर सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा.

कोरोना से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें…



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button