Uncategorized

देश भर के समस्त समस्त राज्यों में राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से श्री राम काव्यपाठ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता

जांजगीर – श्री राम काव्यपाठ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अकलतरा ब्लाक की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा हाईस्कूल तिलई मे…….सुरेश पैगवार जिलाध्यक्ष कवि संगम

देश भर के समस्त समस्त राज्यों में राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से श्री राम काव्यपाठ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें अकलतरा ब्लाक में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल तिलई में आयोजित किया जाएगा उक्त जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष सुरेश पैगवार ने दिया, श्री पैगवार ने बताया की जिले के कवियों ,लोक कलाकारों, भजन गायको, उत्साही बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर का एक बेहतर मंच है जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही भगवान श्री राम के शील, शौर्य, मर्यादा आदि गुणों से ओतप्रोत कविता का पठन, गायन व श्रवण लाभ ले सकेंगे इस कार्य मे प्रतिभागी पंजीयन के लिए जिला संयोजक अँकित राठौर, रमेश सिंघानिया ,सी एल यादव ,व्यास ठाकुर गुमसुम अकलतरा ,सी एल शर्मा अकलतरा ,दामोदर चौधरी शिक्षक अकलतरा जीवन लाल यादव समन्वयक तिलई ,अनुभव तिवारी समन्वयक तागा से सम्पर्क कर नाम पंजीयन करा सकते है।

🙏🙏🙏👍

Related Articles

Back to top button