छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर देवेंद्र यादव ने एनएसयूआई और प्रदेश पदाधिकारियों से की चर्चा,

इनके द्वारा किये गये कार्यों की भी ली जानकारी

भिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने दुर्ग ज़िला एनएसयूआई और प्रदेश पदाधिकारियों से वीडियों कॉनफ्ऱेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। महापौर देवेंद्र यादव ने सभी एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। साथ ही शासन,निगम प्रशासन और विधायक महोदय द्वारा किए जाने वाले कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महापौर देवेंद्र यादव ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों से कहा कि वे सभी लॉकडाउन के इस अवसर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें रहे। जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका बेहतर तरीके से निर्वहण करने पर महापौर ने काफी सराहना भी की। वहीं महापौर ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की ज़रूरत होने पर उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते है। इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने महापौर को कई सुझाव दिए। जिसके माध्यम से लॉकडाउन में जरूरत मंद लोगो की मदद की जा सके। इसके अलावा पूर्ण लॉक डाउन खत्म होते ही लोग अपने घर मे ही रहे। कोई भी बेवजह बाहर न निकले।सभी घर मे सुरक्षित रह सके। इसके लिए भी एनएसयूआई जन जागरूकता लाने नियमित प्रयास करते रहे।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ लगातार शहर में जनता की सेवा में जुटे पुलिस जवानी की सेवा कर रहे है। डयूटी निभाने वाले पुलिस जवानों को नियमित रूप से जलपान, कोल्डड्रिंक, चाय आदि दे रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पॉवर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ लॉकडाउन ने हर वार्ड में जरूरत मंद लोगों तक राशन,भोजन उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि कोई भी भूख न सोए। इसी फर्ज को निभाने सभी एन एस यूआई टीम लगातार कर कर रही है। आशीष यादव, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, सागर चंद्राकर, अतुल श्रीवास्तव, अतुल रॉय आदि सभी ने जनसहयोग के बारे में महापौर को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button