Uncategorized

बारिश से जिले में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- पिछले दिनों हुई बारिश से जिले में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। तापमान गिरने से एक बार फिर चिल्फीघाटी में शीतलहर चलने लगी है। इलाके में ओस की बूंदें जमना शुरू हो गई है। बुधवार व गुरुवार सुबह खेत खलिहानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम और खांसी के 80 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। 

चक्रवात से ठंड लौटी- पखवाड़ेभर पहले जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री था। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में चक्रवात के कारण बारिश से ठंड दोबारा लौट आई है। अगले 48 घंटे बाद तापमान सामान्य होने की संभावना है। 

पिछले साल गिरे थे ओले, इस बार भी फरवरी में ओला वृष्टि का अनुमान: फरवरी 2018 में जिले के चिल्फीघाटी, कुई-कुकदूर, पंडरिया, पांडातराई समेत कई इलाकों में ओले गिरे थे। तेज बारिश हुई थी। इस साल भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना है। 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button