छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने पदभार ग्रहण किया

*रायपुर : छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर, 08 अगस्त 2020

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने आज ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की उपस्थिति में राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, पंडरी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज,श्री मलकीत सिंह गैदु जिलाध्यक्ष बस्तर बलराम मौर्य, निगम सभापति कविता साहू,युवा कांग्रेस के दुर्गेश रॉय,युवा नेता साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो एवं अन्य अनेकों कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नये सौंपे गए दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।*
*श्री कश्यप ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बोर्ड की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर श्री सुधाकर खलखो संचालक ग्रामोद्योग और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के एमडी श्री शंकर लाल धुर्वे सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button