प्रभाकर खौसी बने पवार क्षत्रिय संघ के नए अध्यक्ष

भिलाई। पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग की वर्ष 2019-22 की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का मनोनयन राजाभोज मंगल भवन नेहरू नगर पूर्व में किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रभाकर खौसी, कार्यकारी अध्यक्ष भागवत प्रसाद देशमुख, उपाध्यक्ष जयसिंह पारधी, मूलचंद बिसेन, नैतलाल चौहान, महासचिव पी.आर.ठाकरे, संगठन सचिव लक्ष्मीकांत बिसेन, महिला समिति की अध्यक्ष ममता राहंगडाले, उपाध्यक्ष आशा शरणागत, सचिव रेणु रिनायत, युवा संगठन अध्यक्ष योगेश बिसेन, उपाध्यक्ष किशोर राहंगडाले और सचिव भरतलाल चौधरी का मनोनयन किया गया। मनोनयन की प्रकिया संघ के संरक्षकगणों डॉ.योकराज कटरे, नंदलाल चौधरी, हरिकृष्ण बिसेन, जी.एस. राहंगडाले, आर.एल. गौतम, मार्गदर्शक पी.एल.पाठे, मेघलाल बिसेन, प्रो.एस.आर. ठाकुर, राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा की महिला समिति अध्यक्ष देविका कटरे, सहयोगी नीलिकराम भगत, पूर्व अध्यक्ष लेखसिंह राणा एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।