देश दुनिया

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, तीन आतंकी घिरे – Terrorists and security forces encounter in Shopian, Jammu Kashmir,. 2 to 3 Militants trapped | nation – News in Hindi

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 3 आतंकी घिरे

शोपियां के डियारू गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़. (फाइल फोटो)

जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने डियारू गांव को चारों आरे से घेर लिया. खुद को घिरता देख आतंकवादी एक घर में छुप गए.

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu- Kashmir) के शोपियां में शुक्रवार सुबह से आतंकवादियों (Terrorist) और भारतीय सुरक्षाबलों (Indian security force) के लिए मुठभेड़ (Encounter) जारी है. अभी तक की खबर के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है. दोनों ओर से फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है. अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां के गांव डियारू में छुपे हुए हैं. जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने डियारू गांव को चारों आरे से घेर लिया. खुद को घिरता देख आतंकवादी एक घर में छुप गए और वहां से फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग की आवाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी घर में छुपे हुए हैं और भारतीय सुरक्षाबलों को लगातार निशाना बना रहे हैं. भारतीय सुरक्षाबल भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है. भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है.

इसे भी पढ़ें : –



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button