यहां पढ़ें देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें | top ten news of 16th april 2020 amid covid19 india | nation – News in Hindi

यहां पढ़ें देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
देश में संक्रमितों की संख्या 12,000 के करीब, सरकार ने 170 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए
#कोरोना वायरस (Coronavirus) देश में अपना व्यापक स्तर दिखा रहा है. संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं.#स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,933 हो गई है. इसमें 10,197 एक्टिव मामले, हैं, 1,344 लोग ठीक हो चुके हैं और 392 की मौत हो गई है.
ट्रंप की गलतियों की सजा क्यों भुगत रहा है ये अमेरिकी डॉक्टर?
#अमेरिका (America) में कोरोना (Covid19) का संक्रमण भीषण तरीके से फैलने की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं.
#विपक्षी नेताओं का आरोप है कि ट्रंप की वजह से ही अमेरिका कोरोना की इतनी बुरी तरह चपेट में आया है. फिर जब कोरोना की रोकथाम के लिए बनाई गई टीम का हेड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर को बनाया गया तो स्थितियां और बिगड़ गईं.
कोरोना के खिलाफ 2 राज्यों को बड़ी कामयाबी, गोवा में सिर्फ 1 केस, केरल में सबसे कम मृत्यु दर
#भारत में कोविड-19 (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन एक सकारात्मक आंकड़ा भी हो जो इस दौरान जारी अस्त-व्यस्तता और चिंता के दौर में अनदेखा रह गया है.
#देश में मृत्यु दर (मौतें/मामले) अब भी दुनिया के सबसे कम प्रतिशत वाले देशों में से हैं. खासकर तब जब हम इसकी तुलना इस महामारी (Pandemic) की चपेट में आए अन्य देशों से करें. गोवा में सिर्फ एक ही केस बचा है. 3 अप्रैल के बाद एक भी केस सामने नही आया है. वहीं केरल में सबसे कम मृत्यु दर है.
राहुल गांधी ने कहा- PDS का लाभ नहीं उठा पा रहे लोग, तत्काल राशनकार्ड जारी करे सरकार
#कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress Former President Rahul Gandhi) ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि राशनकार्ड नहीं होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ नहीं उठा पा रहे लोगों को तत्काल राशनकार्ड जारी किए जाएं.
#उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए.
लॉकडाउन के बीच विदेश में फंसी है ये एक्ट्रेस, देश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार
#सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) अब अपने देश वापस आना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय (ministry of external affairs) और भारतीय दूतावास से अपील भी की है.
#बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharm) इन दिनों कोरोना वायरस के चलते जारी हुए लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के कारण अमेरिका (America) में फंसी हैं.
Lockdown 2.0 में शुभ.. मंगल.. सावधान: मास्क पहनकर आए दूल्हा-दुल्हन, मंडप में रखा था सेनेटाइजर
#दूल्हे अंशुल ने अपनी शादी के जरिए लोगों को ये भी संदेश दिया कि महामारी के इस दौर में शादी पर लोग अनावश्यक खर्च ना करें, बल्कि सादगी से जीवन के इस यादगार मौके को और खास बनाएं.
#उन्होंने सबसे लॉकडाउन की लक्ष्मण रेखा पार ना करने की भी अपील की
कोरोना लॉकडाउन: खाना न मिलने का आरोप लगा 400 परिवारों ने ब्लॉक किया हाईवे
#बुधवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad district) के डोमकल नगर पालिका (Domkal municipality) इलाके में सैकड़ों लोगों ने एक राज्य हाईवे (State Highway) को तीन घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया.
#उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे के बावजूद कि राज्य में अनाज की कोई कमी नहीं है और गरीबों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है, उन्हें पिछले बीस दिनों में राशन नहीं मिला है.
अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
#लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अधिकतर स्टार्स सोशल मीडिया पर व्यस्त हैं. अपनी पुरानी यादें ताजा करने के लिए ये स्टार्स आए दिन अपनी पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं.
#ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने भी अपनी एक पुरानी फोटो (Amitabh Bachchan Throwback Photo) सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है, जो कि खूब वायरल हो रही है.
#दरअसल, यह अमिताभ बच्चन के पहले फोटोशूट की तस्वीर है.
COVID-19: कोरोना के 18 मामले सामने आने के बाद पूरा चंडीगढ़ हॉटस्पॉट घोषित
#देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के 170 जिले कोरोना वायरस संक्रमण के हॉटस्पॉट श्रेणी में रखा है. इस बीच चंडीगढ़ (Chandigarh) जिले को भी हॉटस्पॉट (Hotspot) घोषित कर दिया गया है.
#केंद्र सरकार ने लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
कोविड-19 के टीके पर काम कर रहीं 6 भारतीय कंपनियां, जानें क्या इस साल मिलेगी सफलता
#लगभग 70 तरह के टीकों का परीक्षण हो रहा है और कम से कम तीन टीके मानव परीक्षण के चरण में पहुंच चुके हैं, लेकिन नोवेल कोरोना वायरस (Noval Coronavirus) का टीका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए 2021 से पहले तैयार होने की संभावना नहीं है.
#देश के एक शीर्ष वैज्ञानिक का कहना है कि कोविड-19 (Covid-19) का टीका खोजने के लिए छह भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं और वे इस महामारी (Pandemic) का तोड़ ढूंढ़ने की वैश्विक दौड़ में शामिल हैं.



