छत्तीसगढ़

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स व रासेयो स्वयंसेवकों ने कोदागाँव में चलाया जागरूकता अभियान!

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स व रासेयो स्वयंसेवकों ने कोदागाँव में चलाया जागरूकता अभियान!

पी जी कालेज कांकेर के रेडक्रॉस इकाई के वालेंटियर्स लीना कोसमा व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ललित गोयल ने यूथ रेडक्रॉस व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में यूथ रेडक्रॉस काउंसलर व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज राव के मार्गदर्शन व नेतृत्व में कांकेर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम

 

कोदागाँव में गाँव के लोगों को कोविड-19 से अवगत कराते हुए इसकी गंभीरता से लोगों को अवगत कराया गया | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु सामान्य जानकारी दिया गया जैसे –नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोए, खुले एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें, छिकते और खांसते समय नाक और मुंह ढकें, जिस व्यक्ति में खाँसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हों उससे दूरी बनाएं व हर जगह सोशल डिस्टेंस बनाए रखें | लोगों को सोशल डिस्टेंस का अर्थ बताते हुए सार्वजनिक नलकूपों के समीप एक मीटर की दूरी पर घेरा बनाया गया | साथ ही घर घर जाकर महिलाओ, बच्चों व बुजुर्गो को छ: चरण में 20 सेकण्ड तक हाथ धुलाई के तरीके बताये गए | अफवाहों से दूर रहने व घर में रहने की अपील की गई | साथ ही वालिंटियर्स द्वारा लोगों को मास्क की उपयोगिता बताई गई | गाँव के लोगों को बताया गया कि मास्क न होने पर किसी दुसरे व्यक्ति का मास्क का उपयोग न करें | जब भी घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग करें, मास्क न होने पर रुमाल या गमछा का उपयोग करें | इस अभियान में सरपंच पंचू नायक, पंच पवन उइके, कचरा बाई, कृति बाई, पूणिमा, टिमेश्वरी साहू, रुखमणि साहू, संत तेता, मितानिन डामिन बाई साहू, सत्यभामा उइके का सहयोग रहा |

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button