Uncategorized

20 May 2025 Ka Rashifal: अचानक लाभ, अधूरे काम होंगे पूरे, अविवाहितों के लिए आएगा रिश्ता! पढ़ें आज का राशिफल

20 May 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24

20 May 2025 Ka Rashifal:आज मंगलवार की शुरुआत एक नई ऊर्जा और नई संभावनाओं के साथ हो रही है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, स्वास्थ्य, प्रेम, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर विशेष प्रभाव डाल सकती है। तो आइए जानते हैं आज 20 मई 2025 का राशिफल

Read More : SRH Vs LSG Highlights: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुआ लखनऊ, SRH ने 6 विकेट से मात देकर छीना टिकट 

मेष (Aries)

20 May 2025 Ka Rashifal: आज का दिन मेहनत और धैर्य से कार्य करने का है। धन संबंधित रुकावटें दूर होंगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

आपके चारों ओर आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेश शिक्षा के इच्छुक छात्रों को मौका मिल सकता है। किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में हल्का तनाव संभव है।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। किसी सरकारी योजना में निवेश के लिए विचार करें।

Read More : Minister Vijay Shah Latest News: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले में SIT का गठन, ये 3 अफसर करेंगे जांच, PHQ ने जारी किया आदेश 

कर्क (Cancer)

20 May 2025 Ka Rashifal: आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यदि किसी कार्य को लेकर मन में संशय हो तो टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में बदलाव सोच समझकर करें। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह (Leo)

आज का दिन व्यस्त रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। धन लेन-देन में सतर्क रहें। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से उभर सकती हैं।

कन्या (Virgo)

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में बदलाव या नया अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। धार्मिक रुचियों में वृद्धि होगी। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

Read More : Raipur News: NSUI कार्यकर्ताओं ने रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का तोड़ा ताला, बिल्डिंग में घुसकर करने लगे नारेबाजी, कर रहे थे ये मांग 

तुला (Libra)

20 May 2025 Ka Rashifal: मिश्रित परिणामों वाला दिन है। खानपान पर नियंत्रण रखें। अजनबियों से मेलजोल लाभकारी हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

धन लेन-देन में पूरी सतर्कता रखें, लिखित में करें। व्यापार में बदलाव फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक विवाद घर में ही निपटाएं।

धनु (Sagittarius)

प्रगति का दिन है। खासकर मार्केटिंग या बिक्री से जुड़े लोग सतर्क रहें। पारिवारिक मुद्दों में संभलकर बोलें। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। प्रभाव बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे।

Read More : Face To Face Madhya Pradesh: शौर्य का ‘विज्ञापन’..आरोपों वाली पॉलिटिक्स! रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो पर बवाल क्यों? देखिए पूरी रिपोर्ट 

मकर (Capricorn)

20 May 2025 Ka Rashifal: ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। अचानक लाभ मिल सकता है। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों संग समय बीतेगा। अनचाही सलाह देने से बचें। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

लेनदेन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए लोगों से संपर्क लाभ देगा। नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। खर्चों पर नजर रखना जरूरी है।

मीन (Pisces)

कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सलाह लेते समय सतर्क रहें। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button