छत्तीसगढ़
प्रशासन कर रहा समूह की महिलाओं के रोज़गार की चिन्ता, समूहों को मिल रहा साबुन और मास्क बनाने का काम कलेक्टर ने ओरछा जनपद को सौंपे साबुन और मास्क
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/04/387-2.jpg)
प्रशासन कर रहा समूह की महिलाओं के रोज़गार की चिन्ता, समूहों को मिल रहा साबुन और मास्क बनाने का काम
कलेक्टर ने ओरछा जनपद को सौंपे साबुन और मास्क
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़– कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम व बचाव के कारण देश के सभी राज्यों में लॉकडाउन है। नक्सल प्रभावित ज़िला नारायणपुर इससे अछूता नही है। यहाँ के अधिकांश आदिवासियों की ज़रूरत कम है और वह
![](http://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/04/387-1-300x173.jpg)
स्थानीय लघुवनोपज से अपना जीवन बसर करते है। जबकि राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन उनकी हर ज़रूरत और बुनियादी सुविधा उपलब्ध करता है। प्रशासन को समूह की महिलाओं के रोज़गार की भी चिन्ता है। इसलिए उन्हें हाल की ज़रूरत का सामान, साबुन और मास्क बनाने कहा गया है। इससे उन्हें घर पर रोज़गार भी मिल रहा है। उनकी आर्थिक स्थित भी ठीक हो रही है। कलेक्टर ने महिलाओं से अपील की कि सामूहिक काम करते वक्त सामाजिक दूरी बनाए रखें ।
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज ओरछा जनपद के 10 पंचायतों के ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य में संलग्न पंजीकृत मजदूरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हाथ धुलाई कार्यस्थल पर ही करने हेतु महिला स्व सहायता समूह बिंजली द्वारा निर्मित किये गये बिहान साबुन और मास्क का वितरण किया। इस महिला समूह द्वार तैयार किये गये 1000 नग बिहान साबुनों को प्रति ग्राम पंचायत हेतु 100 नग समूह द्वारा तैयार किये किये गये मास्क भी 200 नग प्रति पंचायत के आधार पर प्रदाय किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री एल्मा ने नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी, माहका और दुग्गाबेंगाल पंचायत को भी साबुन प्रदाय किया। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर के निर्देषानुसार पूर्व में नारायणपुर जनपद पंचायत के 20 पंचायतों को साबुन और 13 पंचायतों को 2745 नग मास्क पहले ही वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनष्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा श्री आषीष डे के अलावा स्व सहायता समूह की महिलायें भी मौजूद थी।
बता दें कि इन महिल स्व सहायता समूह द्वारा मास्क का निर्माण भारत सरकार द्वारा जारी निर्धारित मानकों के आधार पर निर्मित किया जाएगा। जिसमे बड़ों एवं बच्चो के लिए अलग अलग साइज के मास्क का निर्माण किया जाएगा। मास्क वयस्क व्यक्ति के लिये 9X7 इंच का तथा बच्चों के लिये 7 X5 इंच लम्बाई चौड़ाई आकार का आवश्यक है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100